गुवाहाटी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी के तत्वाधान में अध्यक्ष अमराव बोथरा की अध्यक्षता में स्थाई प्रकल्प स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के अंतर्गत चल रहे एक वर्षीय कैंसर जागरुकता अभियान मे आज कैंसर जागरूकता रैली व टॉक शो का आयोजन किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष बाबूलाल सुराणा ने नमस्कार महामंत्र व मंगल पाठ का उच्चारण कर रैली की शुरुआत करवाई जो की महावीर स्थल से फैंसी बाजार होते हुए तेरापंथ धर्मस्थल पहुंची। इस रैली में पोस्टर व नारों के द्वारा यह दर्शाया गया कि मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। रैली का एकमात्र उद्देश्य था कि समाज व्यसनमुक्त बने व खानपान शुद्ध हो जिससे कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से काफी हद तक बचा जा सके। तत्पश्चात टॉक शो तेरापंथ धर्म स्थल में रखा गया कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से हुई। अध्यक्ष अमराव बोथरा ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया व इस जागरूकता अभियान की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल से पधारे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय नाहटा एवं डॉक्टर रूना विश्वास दत्ता को आमंत्रित किया गया। संयोजिका पिंकी बैगानी व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सुचित्रा छाजेड़ ने दोनों डॉक्टर का परिचय दिया। तेरापंथ महिला मंडल सहित सभी संघीय संस्थाओं द्वारा डॉक्टर का सम्मान किया गया।डॉ विजय नाहटा ने ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण के बारे में बताने के साथ स्व जांच के बारे में भी अच्छे से समझाया। 40 वर्ष से ऊपर की महिलाओं में गर्भाशय से संबंधित होने वाली बीमारियों के लक्षणों तथा उनके रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस सेमिनार की दूसरी मुख्य वक्ता डॉक्टर रूमा विश्वास दत्ता ने बहुत ही जोशीले और सरल अंदाज में स्वस्थ जीवन शैली के पांच गुड डाइट, एक्सरसाइज ,पानी ,अच्छी नींद, प्रॉपर वेट इन विषयों के बारे में बताया। व कार्यक्रम के अंत में बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी डॉक्टर द्वारा किया गया कार्यशाला में मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा, स्थानक वासी संप्रदाय, दिगंबर जैन संप्रदाय, उल्लास महिला समिति, तथा सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी गण व सदस्यों की की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की संयोजिका शिखा बोथरा, पिंकी बैगानी, रजनी पगारिया, शर्मिला महणोत का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री ममता दुगड़ ने किया। शिखा बोथरा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री विनीता सुराणा ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें