अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का बोकाखात में युवतियों के लिए ‘सृजन शाखा’ का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का बोकाखात में युवतियों के लिए ‘सृजन शाखा’ का गठन

 




नई पीढ़ी की सोच और जोश से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है – शीतल सोमानी


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रदेश द्वारा युवा वर्ग की महिलाओं को समाज से जोड़ने, उनकी नेतृत्व क्षमता को निखारने एवं सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से “सृजन शाखा” की स्थापना की गई है। यह शाखा विशेष रूप से 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग की युवतियों के लिए होगी, जो संगठन को नवीन ऊर्जा, विचार और दृष्टिकोण प्रदान करेगी। इसी क्रम में असम प्रदेश की तीसरी 'नव शक्ति सृजन शाखा' का भव्य गठन बोकाखात में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल नई पीढ़ी को सामाजिक मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय अध्यक्ष शीतल जी सोमानी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुमन जी तोदी, शाखा अध्यक्ष अजीता जी जालान एवं प्रांतीय बाल विकास प्रमुख अनीता जी अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। शाखा का गठन कुल 28 उत्साही युवा सदस्यों के साथ किया गया।इन सदस्यों के मन में नई उमंग भरोसा और कुछ कर दिखाने की चाह थी और उसी भरोसे और जुनून को आगे बढ़ाना हमारे संगठन का दायित्व है |सभी नई सदस्यों का बैज और पारंपरिक फुलाम गमछा से गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।


नई टीम में पूजा अग्रवाल को अध्यक्ष, सोनम पोद्दार को सचिव एवं कनिका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रांतीय अध्यक्ष शीतल जी सोमानी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा, "नई पीढ़ी की सोच और जोश से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।" उन्होंने सभी सदस्यों को संगठन की शपथ भी दिलाई।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू जी ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। शाखा के गठन में प्रांतीय बाल विकास प्रमुख अनीता जी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह गठन संभव हो पाया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन शाखा सचिव रीना जी जालान ने किया।


सभा का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ एवं अंत में सभी उपस्थितों को स्नेह भोज (अल्पाहार) कराया गया। यह आयोजन युवाओं के मन में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने वाला एक प्रेरणास्पद कदम सिद्ध हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें