लायंस क्लब सीकर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया सीकर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया सीकर


लायंस क्लब,सीकर द्वारा श्री गोविंदम रिसोर्ट गोपीनाथ गौशाला में मानसून के सुनहरे मनभावन मौसम में 51 वृक्ष पौधे लगाए गए जो कि पर्यावरण और हरियाली के लिए आवश्यक घटक है ।क्लब के अध्यक्ष मणि शंकर काबरा ने बताया कि इस वर्ष काफी संख्या में पौधे लगाए जाने की मेंबर्स की भावना है।क्लब सेक्रेटरी विनोद दाधीच ने बताया की लायंस क्लब पर्यावरण संरक्षण एवं पानी संरक्षण, मेडिकल सुविधाओं के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती है इस अवसर पर प्रोजेक्ट पर्सन सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज जालान,डॉ जे पी गोयल, शिवकुमार अग्रवाल, अशोक शर्मा, विनोद अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल,सुनील जांगिड़, हरि मोदी, पवन सराफ, बाबूलाल सोनी, गौशाला के श्री गोपाल सोमानी, दिनेश बियानी, संजय जी, विजय,विकास काबरा इत्यादि सभी उपस्थित लोगों ने अपने हाथों से वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें