विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी चैप्टर का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी चैप्टर का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न

 

 गुवाहाटी। सावन के पवित्र महीने में देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न कर एवं पूर्वोत्तर में सुख शांति की कामना के साथ गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ ने गुवाहाटी के आर्यनगर स्थित शिव-शीतला मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। आचार्य विवेक मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य अजमान के रूप में जय सोटी वह स्वामी सोती दंपति जोड़े विधिवत पूजा अर्चना कर सारे सदस्यों को साथ लेकर रुद्राभिषेक किया पूरा मंदिर प्रांगण विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा उच्चारित रुद्राभिषेक मंत्र के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बोलबम नारे से गूंज उठा। इस रुद्राभिषेक में विप्र फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल रिणवाँ,गुवाहाटी चैप्टर अध्यक्ष शिवकुमार पारीक, सलाहकार राजकुमार सोती, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता रिणवाँ,रमेश पारीक,अशोक शर्मा, अमित रिणवाँ,सीए अशोक शर्मा, अनिल शर्मा,मंजु सोती,मंजु पारीक, सुषमा सोती, रजनी शर्मा,जया पारीक,रंजना पारीक,सुमन शर्मा,पिंकी शर्मा,विजया शर्मा,सुनीता बागड़ा,पूनम सोती,अंबिका पारीक,नीतू शर्मा,नीलम शर्मा, स्वाति शर्मा,सुषमा गौड़, अंकिता शर्मा,सीमा शर्मा तथा अन्य विप्र सदस्यों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम का समापन भोलेनाथ की महा आरती के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें