रमेश मुन्दंडा
होजाई। युवाओं को प्रेरणा देने हेतु होजाई जिला खेल संस्था ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर अनोखी पहल करते हुए छह पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन होजाई स्थित स्वामी विवेकानंद क्रियांगन में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में होजाई जिला खेल संस्था के वर्तमान अध्यक्ष व होजाई के पूर्व विधायक शिलादित्य देव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित खिलाड़ियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत के सपने को सुदृढ़ करते हुए आगे बढ़ना चाहिए जिसके लिए हर एक भारतीय को अहम भूमिका निभाते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने कहा आप जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हो इस क्षेत्र पर अपनी मजबूत पकड़ बनाएं और देश के प्रगति में कंधा से कंधे मिलते हुए योगदान करें।
इसके बाद छह पूर्व खिलाड़ियों को उनके खेल के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया जिसमें कुतुबुद्दीन, तापस बॉस, प्रांजल बरुआ, गोरा सिंह, रमेश मुन्दंडा, अशोक गुप्ता को असमिया फूलम गमछा, झापी व मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कमल दत्त, जिला खेल संघ के सचिव असीम मजूमदार, होजाई जिला खेल संस्था के सहसचिव अब्दुल बासित व सुदीप दास, रंजन मालाकार सहीत कई युवा खिलाड़ी व सदस्य उपस्थित थे।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें