गुवाहाटी। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला परिसर में गौ सेवकों संग स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। गौ सेवकों की उपस्थिति में गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़ेच, उपाध्यक्ष रामअवतार भरतिया एवं मंत्री रामस्वरूप जोशी द्वारा संयुक्त रूप से झंडा रोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया। तत्पश्चात ध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भावो की अंजलि दी गई। इस दौरान सभी गौ सेवकों को तिरंग दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस क्रम में मंत्री रामस्वरूप जोशी ने अपने उद्बोधन में बधाई के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग बलिदान एवं भारतीय सेना के शोर्य व पराक्रम को नमन करते हुए देश निर्माण में सभी के रचनात्मक सहयोग की कामना करते हुए इस तिरंगे की आन बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर देश पर बलिदान होने के जज्बे को सदैव सजाये रखनें का अनुरोध किया। गौ माता को भी भारतीय संविधान में विशेष स्थान दिया गया है, हर भारतीय की निज मां, भारत मां तथा तिसरी माता गौ माता के प्रति भी नौ निहाल होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष रामअवतार भरतिया ने अपने संबोधन में सभी को बधाई देते हुए गौशाला प्रांगण में नव निर्मित श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी। गौशाला के जनसंपर्क संयोजक विवेक सांगानेरिया ने बताया कि इस मौके पर ट्रस्टी तथा कार्यकारिणी समित के उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, संयुक्त सचिव विनीत तोदी, कार्यकारिणी सदस्य सीताराम बिहानी, अरुण अग्रवाल, विजय हरलालका, समित सराफ, विजय सांगानेरिया, शिव भीमसरिया, मनीष अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व श्री गौहाटी गौशाला में उपस्थित सभी ट्रस्टियों, कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा सभी कर्मचारियों को तिरंगा दुपट्टा भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी ने लड्डू का स्वाद लेते हुए स्वतंत्रता की मिठास की अनुभूति की। कार्यक्रम का संचालन व व्यवस्था में संयोजक रमेश कुमार चांडक तथा माखनलाल अग्रवाल ने महती भूमिका निभाई।
गौशाला में स्वतंत्रता दिवस पालन के पश्चात मालीगांव स्थित गौशाला में सीताराम बिहानी-संयोजक मालीगांव रख रखाव समिति तथा संयुक्त मंत्री रमेश कुमार चांडक ने झंडा रोहण किया तथा सभी कर्मचारियों का तिरंगा दुपट्टा भेंटकर अभिनंदन करते हुए सभी में मिठाई वितरित कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का पालन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें