अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के वर्तमान सत्र 2025-27 हेतु राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के वर्तमान सत्र 2025-27 हेतु राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

 


दिल्ली। गत 6—7 सितंबर 2025 को दिल्ली में संपन्न अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्वग्रहण करने के पश्चात पवन कुमार गोयनका ने गत 6 सितंबर 2025 को वर्तमान सत्र (2025—27) हेतु राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए केदार नाथ गुप्ता को मनोनित किया।श्री गुप्ता पिछले सत्र (2023—25) में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं लगन से किया। तत्पश्चात दिनांक: 25 सितंबर 2025 को अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा हुई। श्री गोयनका ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के रुप में कोलकाता से सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य गिरधारी लाल गोयनका, कर्नाटक के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, बिहार के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष बिनोद तोदी, दिल्ली के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया, गुजरात के निवर्तमान प्रादेशिक अध्यक्ष गोकुल चंद बजाज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए मनोनित किया गया। इसके अतिरिक्त सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य पवन कुमार जालान एवं विशिष्ट संरक्षक सदस्य पवन कुमार बंसल को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार मलावत को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कामरुप, असम से बसंत कुमार सुराना को राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने सभी मनोनीत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम वर्तमान सत्र के ध्येय वाक्य 'महारी चाह—संगठित समाज' को आगे बढ़ाएंगे एवं तन—मन—धन के साथ सम्मेलन में अपना योगदान देंगे एवं आगामी सत्र में सम्मेलन को नई ऊँचाईयां प्रदान करने में कोई कोर—कसर नहीं छोड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें