राष्ट्रीय आयुर्वोद दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंहल ने दिया सम्मान
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहली बार आयोजित 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एएमओ) असम की ओर से आज आयोजित एक कार्यक्रम में जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता को असम आयुर्वेद रत्न 2025 से सम्मानित किया गया। महानगर के बारोवारी स्थित सुदर्शनालय में आयोजित एक समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंहल ने प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख उल्लास कुलकर्णी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. इंद्रानी दास, आरएसएस के तीर्थांकर दास कलिता, एएमओ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद दास, सचिव डॉ. विश्वजीत दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रसिद्ध वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता को यह पुरस्कार पूर्वोत्तर क्षेत्र में आयुर्वेद के विकास के प्रति उनकी असाधारण सेवाओं और अटूट प्रतिबद्धता के सम्मान में प्रदान किया गया।
प्रो. डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता एक प्रसिद्ध आयुर्वेद विद्वान और वरिष्ठ परामर्शदाता हैं, जिन्हें 46 वर्षों से अधिक का नैदानिक अनुभव है। उन्होंने 1977 में कानपुर विश्वविद्यालय से योग्यता के साथ बीएएमएस, 1981 में बीएचयू से स्नातकोत्तर और 1993 में आईएमएस बीएचयू से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल, जालुकबाड़ी में कायचिकित्सा के व्याख्याता के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2022 तक सहायक प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने आयुर्वेद पर 60 से अधिक लेख और 4 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। वे श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के आयु चिकित्सा के प्रथम डीन थे। उन्हें रत्न सदासहाय सहित कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें