असम परिमंडल कार्यालय बी.एस.एन.एल., गुवाहाटी में "हिंदी पखवाड़ा" का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम परिमंडल कार्यालय बी.एस.एन.एल., गुवाहाटी में "हिंदी पखवाड़ा" का शुभारंभ

 


गुवाहाटी। असम परिमंडल कार्यालय, बी.एस.एन.एल., गुवाहाटी में दिनांक 14 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक "हिंदी पखवाड़ा" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएनल के मुख्य महाप्रबंधक ए के झा व वरिष्ठ पत्रकार परमेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके साथ इमाम बोरा भट्टाचार्य ने भक्ति संगीत तथा वैशाली कारधकेर द्वारा कविता पाठ किया गया।

 राजभाषा अधिकारी श्रीमती सुमन पॉल द्वारा राज भाषा के प्रचार प्रसार एवं असम परिमंडल कार्यालय में हिंदी के प्रचार प्रसार ,तिमाही रिपोर्ट ,एवं पखवाड़े के दौरान होने वाली कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ मुख्य अभियंता विद्युत ने भी हिन्दी के प्रचार प्रसार और उसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखें।


अंत में मुख्य महाप्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में हिंदी को अधिक से अधिक कार्यालय काम काज में उपयोग करने को कहा ताकि ग़ श्रेत्र को दिए गए 60% के लक्ष्य को उपलब्ध कर सके।उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भी अनुरोध किया कि वो पखवाड़े में आयोजित प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लें और इसे सफल बनाए। राजभाषा अधिकारी श्रीमती सुमन पॉल द्वारा राजभाषा धारा 3(3), नियम 5& नियम 11 की विस्तृत जानकारी दी गई ।अंत में सुमन पॉल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें