प्रदेश नेता सहित देरहासार नर्जारी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
सेंकी अग्रवाल
गोरेश्वर। असम के युवाओं की दिल की धड़कन, जानेमाने गायक जुबिन गर्ग की मौत से सभी स्तब्ध हैं। उनकी असामयिक मौत की सूचना के बाद बीटीसी चुनाव के दौरान गोरेश्वर में भाजपा द्वारा सभी प्रचार कार्यक्रम में रोक लगा दी गई। वही आज तामुलपुर जिले के 30 नं गोरेश्वर परिषदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने प्रचार रोक कर एक श्रद्धांजलि सभा व मौन जुलूस द्वारा सभी के दिलों की जान जुबिन गर्ग के लिए एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।गोरेश्वर के बेंगेनाहाटी सत्र के खेल मैदान सर्वप्रथम आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जुबिन गर्ग की चित्र पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के असम प्रदेश अध्यक्ष राकेश दास ने द्वीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।वही इस मौके भाजपा गोरेश्वर परिषदीय क्षेत्र के उम्मीदवार देरहासार नर्जारी ने अगरबत्ती व पुष्प अर्पित कर कहा ये समय दुःख का समय हैं,ये खबर सुनने के बाद हम सभी स्तब्ध हैं।आज विश्व ने एक हीरा खो दिया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश समिति के सचिव ऋतुपर्ण बरुआ के साथ प्रदेश प्रवक्ता मानस शरणीया, गोरेश्वर क्षेत्र के प्रभारी दिलीप दास,युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सौरव झुनझुनवाला,कामरूप ग्रामीण जिले के पूर्व अध्यक्ष सुबोल पाल,तामुलपुर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ रंजन दास सहित गोरेश्वर मंडल अध्यक्ष समरेंद्र शर्मा के साथ ही अन्य कई नेता कर्मियों ने जुबिन गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की।इसके बाद खेल मैदान से एक मौन जुलुश निकला गया जो गोरेश्वर नगर होते हुए गोरेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक गया।जुलुश में चल रही जुबिन गर्ग के चित्र से सुसज्जित वाहन में जुबिन गर्ग के गाने गूंज रहें थे।आज की इस मौन जुलुश में नम आंखों में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।वही पत्रकारों के आगे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दास ने कहा कि ये समय बहुत भारी हैं,हम सभी के दिलों की धड़कनों मानो रुक ही गई हैं।आज समूच असम में ग़म का माहौल हैं।हम सभी मिलकर आज यहां जुबिन दा को श्रद्धांजलि देने आए हैं,शरीर से वो हमें छोड़ गए हैं मगर हमारे दिलों में वो हमेशा जीवित रहेंगे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें