गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आज पश्चिम गुवाहाटी बिहु सम्मेलन के साथ संयुक्त रूप से भरालुमुख स्थित अनुपम बिल्डिंग के नीचे श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सर्व प्रथम युवा महान शिल्पी जुबीन गर्ग की तस्वीर के सम्मुख दोनों संस्थाओं के प्रमुख श्री रबुल दा तथा कैलाश काबरा ने दीप प्रज्जवलित किया, इसके बाद उपस्थित जन समूह ने पुष्पांजलि अर्पित की। बड़ी तादाद में जुबिन दा को श्रृद्धांजलि अर्पित करने जन समूह सड़क पर उतरा तथा मोमबत्ती जलाकर शोक प्रकट किया। जन प्रिय गायक शिल्पी संदीप चमड़ियां ने जुबिन दा का जीवन परिचय करवाते हुए 38 हजार गाने गाने तथा चालिस भाषा में गीत गाने तथा एक दिन में 38 गाने रिकॉर्ड कर विश्व किर्तिमान स्थापित करने वाले युवा शिल्पी के सुप्रसिद्ध गीतो को गा कर श्रृद्धांजलि अर्पित की, उपस्थित जन समूह ने भी भिगी आंखों से गीत गुनगुना कर अपने लोक प्रिय शिल्पी को याद किया तथा अपने दिलों में उसके अहसास को जागृत कर महान शिल्पी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्वोत्तर पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, महामंत्री रमेश कुमार चांडक, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय विनोद लोहिया ने अपने वक्तव्य में महानायक को असम के दिलों का सम्राट बताते हुए असामयिक इस घटनाक्रम को दुखद बताते हुए असम के महामना का लोप हो जाना बताया। इस अवसर पर साहित्यिक कर्मठ व्यक्तित्व गोपाल जालान तथा किशोर काला ने भी अपने उद्गार में श्रृद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन की पांच शाखाओं में गुवाहाटी शाखा, कामरूप शाखा, गुवाहाटी महिला शाखा, गुवाहाटी मेट्रो शाखा तथा गुवाहाटी मेट्रो शाखा के अलावा माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन जाजोदिया, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राज चोधरी ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। देर रात संगीतमय श्रृद्धांजलि का कार्यक्रम चलता रहा, जन समुदाय का श्रृद्धांजलि के लिए तांता लगा रहा।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें