गुवाहाटी। "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड" ने अपनी सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए उलुबाड़ी मक्तब एल.पी. स्कूल में “टुगेदर, लेट्स मेक लर्निंग ब्यूटीफुल” नामक सेवा परियोजना का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत असम के दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने जुबिन दा का गीत प्रस्तुत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय को 20 डेस्क-बेंच, अलमारी, बुक शेल्फ, टेबल,वॉटर फिल्टर तथा शिक्षकों के लिए छाते भेंट किए गए। इस परियोजना का मुख्य योगदान श्रीमती पुष्पा देवी भिमसरिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने की। इस अवसर पर क्लब के सदस्य ज्योति जाजोदिया, अनिल भारतिया, पंकज लुनिया, अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया और विद्यालय के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभ-कामनाएँ दीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता बोरकाकटी ने कहा कि अपने 32 वर्षों के कार्यकाल में विद्यार्थियों के चेहरों पर इतनी प्रसन्नता उन्होंने पहली बार देखी है, जिसके लिए उन्होंने "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड" का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और अतिथियों को पारंपरिक असमिया गमछा से सम्मानित किया गया तथा रंगीन छाते भेंट किए गए। विद्यालय परिसर में 5 पौधों का रोपण किया गया और विद्यार्थियों को स्टेशनरी सेट व रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन क्लब अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें