शिवसागर जिला साहित्य सभा के सौजन्य से : विशिष्ट अनुवादक शुभकरण शर्मा स्मृति व्याख्यान 16 को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिवसागर जिला साहित्य सभा के सौजन्य से : विशिष्ट अनुवादक शुभकरण शर्मा स्मृति व्याख्यान 16 को

 


शिवसागर। शिवसागर जिला साहित्य सभा के सौजन्य से मूर्धन्य समाजसेवी शिक्षाविद अनुवादक स्वर्गीय शुभकरण शर्मा की स्मृति को संजोए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। शिवसागर जिला साहित्य सभा द्वारा आगामी रविवार 16 नवंबर को अनुवाद साहित्य के विशिष्ट लेखक शुभकरण शर्मा स्मृति में "अनुवाद साहित्य की जरूरत" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है। शिवसागर के ए. टी. रोड़ नगरपालिका कार्यालय के समीप स्थित शिवसागर जिला साहित्य सभा के नगर कार्यालय में 16 नवंबर रविवार को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिवसागर यूनिवर्सिटी की सेवानिवृत्त सहयोगी अध्यापिका सह असमीया विभाग की प्रमुख रही डॉ मायाश्री गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगी। शिवसागर जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष जोगेश किशोर फूकन के संचालन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला साहित्य सभा के उपाध्यक्ष डॉ. जीवन कलिता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। शिवसागर जिला साहित्य सभा के सचिव मनोज कुमार गोगोई तथा शुभकरण शर्मा स्मृति न्यास के संजय पारीक ने इस कार्यक्रम में सभी साहित्य अनुरागियों की उपस्थिति एवं सहयोग की कमाना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें