डिब्रूगढ़ के समाजसेवी राजन लोहिया को “हिंदू रत्न” सम्मान से नवाज़ा गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ के समाजसेवी राजन लोहिया को “हिंदू रत्न” सम्मान से नवाज़ा गया

 




संघ की स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के सान्निध्य में* *आयोजित 12 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान डिब्रूगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री राजन लोहिया को प्रतिष्ठित “हिंदू रत्न ” सम्मान से सम्मानित किया गया।


यह भव्य कार्यक्रम भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे असम और डिब्रूगढ़ मारवाड़ी समाज के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि श्री राजन लोहिया को यह सम्मान प्रदान किया गया।


श्री लोहिया को यह सम्मान समाजसेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना के प्रसार तथा सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान हेतु दिया गया।


सम्मान ग्रहण करते हुए श्री लोहिया ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव का विषय है और यह उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम में उपस्थित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके कार्यों की सराहना की। अधिवेशन का समापन राष्ट्रीय विचार, सांस्कृतिक मूल्यों और समाजिक उत्थान पर केंद्रित विशेष सत्रों के साथ हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें