सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके में गांजा की अवैध खेती को नष्ट किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके में गांजा की अवैध खेती को नष्ट किया


गुवाहाटी. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों तथा आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अपने अभियान को जारी रखते हुए दिनांक 20 नवंबर 2025 को गुवाहाटी फ्रंटियर के अन्तर्निहित 78वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सिलीगुड़ी एवं पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जिला-कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) के थाना सिताई क्षेत्रांतर्गत गांव- किस्मत आधाबाड़ी में अवैध गांजा की खेती को नष्ट करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 48 एकड़ में फैली अवैध गांजा की खेती को नष्ट कर जला दिया गया।हाल के दिनों में इस क्षेत्र में अवैध गांजा की खेती को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आसान आर्थिक स्रोत के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा था। तथापि, सीमा सुरक्षा बल के जवान हमेशा ऐसे अवैध कार्यों एवं अंतरदृश्यमयी अपराधों के प्रति सतर्क रहते हैं और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी प्रकार के अवैध एवं तस्करी से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें