सुनील सुशीला शर्मा को मिला जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

सुनील सुशीला शर्मा को मिला जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड


मुंबई के रंगारंग कार्यक्रम में मिला एक लाख का नगद पुरस्कार


मुंबई. मुंबई के नेस्को हॉल में दो दिन तक चले कार्यक्रम ख्याल 50 एबोब 50 में देश भर से आई एंट्रीज में 50 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक को एक लाख रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर के पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा कौ जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर के अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। जिसमें एक लाख रुपए का चेक, मेडल और सर्टिफिकेट भेंट किया गया। सुनील सुशीला शर्मा को ये पुरस्कार उनके किसानों और जैविक कृषि पर आधारित विभिन्न चैनलों पर प्रसारित की गई सक्सेस स्टोरी के लिए मिला है।साथ ही इसी वर्ष के शुरू में किए गए longest talk show on Natural farming को भी जूरी मेंबर्स के द्वारा पसंद किया गया।

ख्याल एक ऐप है जो कि 50 वर्ष से ऊपर के सीनियर्स के लिए एक वर्चुअल क्लब की तरह संचालित होता है..यह देश का सबसे बड़ा ऐप है जो कि अब तक ऑनलाइन इवेंट्स आयोजित करता रहा है।ख्याल का यह पहला ऑफलाइन इवेंट था जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने परफॉर्म किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें