अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की उत्तर गुवाहाटी शाखा का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की उत्तर गुवाहाटी शाखा का गठन

 


गुवाहाटी. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रांत के द्वारा उत्तर गुवाहाटी शाखा का नई गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शीतल सोमानी एवं प्रदेश जनसंपर्क प्रमुख रितु अग्रवाल एवं शिवसागर सचिव दीपिका सहल विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और प्रार्थना के साथ की गई। नवगठित उत्तर गुवाहाटी शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती इंदु पारीक, सचिव नीलम भजनका कोषाध्यक्ष पिंकी बेगानी को सर्व सहमति से चयनित किया गया। इसके अलावा 15 सदस्योंओ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी द्वारा वैज लगाकर फूलाम गमछा पहनाकर नई टीम का स्वागत किया। सम्मेलन के कार्यों की प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंजू सरावगी द्वारा वीडियो कॉल कर ।नई टीम को बधाई दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें