सेंकी अग्रवाल
गोरेश्वर। आज तामुलपुर जिले के आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में "सुशासन सप्ताह, 2025" से संबंधित एक कार्यशाला आयोजित की गई। रिटायर्ड एसीएस अधिकारी विभास चंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यशाला में धन्यवाद भाषण देते हुए तामुलपुर जिले के आयुक्त पंकज चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि विभास चंद्र मोदी के शानदार करियर की झलक पेश करते हुए सुशासन पर महत्वपूर्ण विचार रखे। मुख्य अतिथि ने कहा, "जब लोग बिना किसी उम्मीद के अपने घर पर सेवा या सम्मान प्राप्त करते हैं, तभी उसे सुशासन कहते हैं।" उन्होंने अपनी कुछ अनुभवों के माध्यम से सुशासन के उदाहरण भी दिए। उन्होंने राज्य की कमजोर कृषि और सिंचाई व्यवस्था के संबंध में अपनी अनुभव साझा करते हुए कहा, "जब एक अधिकारी किसानों को उठकर सामने बैठकर बात करने के लिए नहीं कहता, तब तक सुशासन की उम्मीद नहीं की जा सकती। यही कारण है कि आज कुछ क्षेत्रों में हमें सकारात्मक परिणाम नहीं मिल रहे हैं।” उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। आज की कार्यशाला में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थिति रहे, यह जानकारी महकमा सूचना और जनसंपर्क अधिकारी विजय बेजबरुआ ने दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें