जली हुई लकड़ियों मे तलाश करते रहे अपने जीवन की कमाई मगर राख के बीच दिखाई दिया केवल जला हुआ सामान और राख - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जली हुई लकड़ियों मे तलाश करते रहे अपने जीवन की कमाई मगर राख के बीच दिखाई दिया केवल जला हुआ सामान और राख

 


 

धुंधली आंखों से जली हुई लकड़ियों और राख के बीच तलाश कर रहे हैं अपनी मेहनत की कमाई को मगर जहां देखा वहां केवल राख ही राख नज़र आ रही है।


शिलांग के अंजली इलाके में शुक्रवार को हुई आगजनी के कारण सैकड़ों परिवार घर से बे घर हो गए मगर आगजनी का कोई पता नहीं चला की वो आग कैसे लगी अब वो आग जांच-पड़ताल और प्रशासन की फाइलों में रह गई है। 


अंजली इलाके में शुक्रवार को दोपहर अचानक लगी आग ने हर उस व्यक्ति को सोचने के लिए मजबुर कर दिया की यह कैसी अनहोनी हो गई है मगर इंसान ही इंसान के दर्द को समझ सकता है ऐसी स्थिति में हर समुदाय के लोगों ने बिना किसी भेद-भाव और बिना किसी जात-पात के खड़े होकर एक-दूसरे से संपर्क करते हुए लग गए उजड़े हुए परिवारों की मदद करने के लिए इस कड़कड़ाती सर्दी में तीरपालो से बने हुए तंबुओं में ली शरण शिलांग के मारवाड़ी समाज के वारसप ग्रुप में पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए एक मैसेज डाला था और देखते ही देखते मददगारों की लाइन लग गई। 


मारवाड़ी समाज के लोगों ने आगजनी स्थल पर मौजूद संजीव शर्मा (हिंद जलपान)से संपर्क करते हुए कम्बल, तिरपाल, स्वेटर खाने-पीने के सामान की व्यवस्था करवाई वहीं बिहारी समुदाय के कर्मठ कार्यकर्ता अरविंद यादव की टीम ने भी भरपूर मदद की।


आगजनी के शिकार परिवार उस जली हुई राख के बीच अपना सामान तलाशते रहे मगर वहां पर मिली तो केवल निराशा मगर हर समुदाय के लोग उस आग मे जली हुई मेहनत की कमाई तो नहीं दे सकते मगर मदद करने के लिए पिछे नहीं हटे।


सामाजिक कार्यकर्ता पवन शर्मा ने भी अथक प्रयास करते हुए उन सभी लोगों का हौसला बढ़ाया पवन शर्मा सानबोर सुलाई ने लोगों को कहा की इस दुःखी की घड़ी में सब आपके साथ है। 


ऐसी स्थिति के विडियो देखकर अन्य महिलाओं को भी काफ़ी चिंता हुई तो उन्होंने भी पीड़ित परिवारों के लिए संभवतः मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।


संजीव शर्मा ने बताया की सभी समाज बंधुओं के सहयोग से रविवार को घटनास्थल पर ही पीड़ित परिवारों के लिए खाना-पीना बनानें की व्यवस्था की जाएगी।


ऐसी स्थिति में अगर कोई भी परिवार खाने-पीने के लिए राशन वगैरह देना चाहे तो दे सकते हैं। 


सुशील दाधीच ने सभी समुदायों के साथ साथ शिलांग के मारवाड़ी समाज को धन्यवाद देते हुए कहा की पराई पीड़ा को समझने वाले परिवार भाग्यशाली होते हैं जो हर किसी के दर्द को समझते हुए कभी पीछे नहीं हटते हैं। आगजनी स्थल पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने कहा की हर एंगल से जांच-पड़ताल की जाएगी।


ऐसी स्थिति में मददगार बने हुए सभी समाज बंधुओं को बड़े बुजुर्गो सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें