सर्वेश्वर बरुआ उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय को मिला तृतीय पुरस्कार
लखीमपुर में बड़े ही धूमधाम से शांतिपूर्ण तरीके से 77वां गणतंत्र दिवस संपन्न हुआ इस अवसर पर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में असम सरकार के मंत्री प्रशांत पुकार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लखीमपुर के 13 बटालियन, पुलिस, लखीमपुर विश्वविद्यालय सभी महाविद्यालयों एनसीसी , व विद्यालयों के छात्रों ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर शहर के मध्य स्थित सर्वेश्वर बरुआ उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय के नन्हे छात्रों गणतंत्र दिवस परेड में तृतीय पुरस्कार पाने में सक्षम हुए इसके अलावा लखीमपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच, लखीमपुर चिकित्सा महाविद्यालय ,लखीमपुर विश्वविद्यालय तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया ।
नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के कार्यकारणी अध्यक्ष कुमुद सईकिया ने नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब प्रांगण में सुबह 7:30 बजे , चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामेश्वर तापड़िया ने श्री श्री सीतारामजी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में सुबह 7:30 बजे ,मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और अध्यक्षा डिंपी पारीक ने गोपीनगर कॉलोनी स्थित जन सेवा ट्रस्ट परिसर में सुबह 8:00 बजे, सर्वेश्वर बरुआ उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय की प्राचार्या अर्चना तिवारी में सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें