गुवाहाटी: बाबा रामदेव भक्त संगम का 18 वाँ वार्षिक महोत्सव धूमधाम से समपन्न हुआ। इस अवसर पर रविवार को वृंदावन गार्डन, गुवाहाटी गौशाला मे आयोजित बाबा रामदेव जी का जम्मा जागरण सुबह 9:30 बजे मुख्य यजमान दीपक पौद्दार, संजय जैन और रमेश अग्रवाल द्वारा सपत्निक पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। बाबा के पगल्या के अभिषेक के बाद 11:30 बजे दिव्य ज्योत जागृत की गई और बाबा के आवाहन की आरती के साथ भारत के सुप्रसिद्ध जम्मा गायक सुशील गोपाल बजाज के श्रीमुख से पारंपरिक अन्दाज में सुमधूर भजनों, बाबा के जन्म वृतांत व ब्याहवले की कथा से जम्मा जागरण प्रारंभ हुआ। जिसका समापन रात्री 8:00 बजे महाआरती के साथ सम्पूर्ण हुआ। उक्त कार्यक्रम मे बाबा का भव्य दरबार तथा जन्म एवं बाबा के बारात की सजीव झांकी सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। हजारों की संख्या मे उपस्थित भक्तों ने भाव भिवोर होकर बाबा के भजनों तथा महाप्रसाद को ग्रहण किया। समिति के सभी पुरुष और महिला सदस्योंओ ने नाचते झूमते हुए कार्यक्रम की सभी व्यवस्था को संभाले रखा। समिति के अध्यक्ष घेवरचंद सिपानी ने बताया की आयोजन को सफल बनाने मे समिति के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
!->
Home
Unlabelled
लोक देवता पीर बाबा रामदेव का जमा जागरण संपन्न हुआ
लोक देवता पीर बाबा रामदेव का जमा जागरण संपन्न हुआ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें