रमेश मुन्दड़ा
होजाई: बाबोसा भक्त मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को होजाई शहर में एक पावन धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाबोसा भगवान की परम आराधिका मंजू बाईसा का शुभ आगमन भक्तजनों के लिए परम आनंद का क्षण साबित हुआ। मंजू बाईसा ने सबसे पहले नया बाजार में बाबोसा भगवान की संगमरमर निर्मित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की, दो भक्तों - धनिया रांका व मनोज अशोक केजरीवाल के निवास स्थानों पर की गई। इस पावन कार्य के बाद सांयकाल में स्वर्गीय जुगल किशोर केडिया स्मृति भवन में स्वर्ण रंग युक्त 44 प्रतिमाओं का वितरण किया गया। इच्छुक भक्तों ने मंजू बाईसा के कर-कमलों से इन प्रतिमाओं को प्राप्त कर प्रभु की कृपा का लाभ उठाया। इस दौरान कई भक्तों ने बाबोसा की फोटो फ्रेम, चाबी रिंग, स्टीकर, बाबोसा चालीसा आदि प्राप्त कर अपने को धन्य समझा। कार्यक्रम की शुभ बेला में प्रभु की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर भजन-कीर्तन का भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष, होजाई पौर सभा की सभानेत्री चतुर्थी रानी विश्वास, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप देव सहित सैकड़ो के तादात में बाबोसा भक्त उपस्थित थे। इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए विधायक रामकृष्ण घोष ने कहा कि हम भाग्यशाली है कि आज इस दरबार में हमें आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मंजू बाईसा जो सनातन धर्म के लिए कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है। वही विधायक ने आगे कहा कि नया बाजार स्थित मां दुर्गा बालाजी बाबोसा मंदिर के विस्तार के लिए 10 लाख रूपों का अनुदान देंगे। भजन-कीर्तन के पश्चात प्रसाद (भंडारा) हुआ, जिसने सभी को परम संतुष्टि प्रदान की। महिलाओं ने विशेष रूप से लाल साड़ी धारण कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।बाबोसा भक्त मंडल के मनोज केजरीवाल ने बताया कि यह आयोजन भक्तों के बीच प्रभु भक्ति को और गहरा करने का माध्यम बना। बाबोसा की परम आराधिका मंजू बाईसा के आशीर्वाद से होजाई शहर में धार्मिक जागरण की नई लहर उठी है। सभी धर्म प्रेमियों ने इस सफल आयोजन के लिए बाबोसा भक्त मंडल के ललित बोरा, अशोक केजरीवाल, प्रवीण सरावगी, श्रीचंद रांका, उमाशंकर बोरा, संजय गारोदया, संतोष सरावगी, मनोज तोलावत, राकेश अग्रवाल, राजेश मोर, आशीष अग्रवाल सहित मंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी। उल्लेखयोग्य है, इस अवसर पर गुवाहाटी से पधारे बाबोसा भक्ति गजराज सुराणा, सुनील सेठिया, रुपेश गोयल सहीत कई बाबोसा भक्तों ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सेवाएं दी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें