गुवाहाटी: समाज, लोकतंत्र और जन समस्याओं के निदान की आकांक्षा को समर्पित साप्ताहिक समाचार पत्र जन-जन विचार का आज गुवाहाटी प्रेस क्लब में विधिवत शुभारंभ किया गया। अखबार का विमोचन दैनिक पूर्वोदय के संपादक रवि शंकर रवि के कर कमल से हुआ। इस अवसर पर मंच पर जन जन विचार के सलाहकार संपादक सुशील चौधरी व संपादक धनेश्वर चौधरी भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि रविशंकर रवि ने कहा कि जन-जन विचार का उद्देश्य आम जनता की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना, जनहित से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता से उठाने तथा निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। यह साप्ताहिक अखबार स्थानीय क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खबरों के साथ-साथ सामाजिक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विशेष फोकस करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृष्ण के प्रसाद ने किया।
!->
Home
Unlabelled
हिंदी साप्ताहिक अखबार जन-जन विचार का विमोचन संपन्न
हिंदी साप्ताहिक अखबार जन-जन विचार का विमोचन संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें