रोहा शाखा अभामामस को देरगांव में प्रदान किया सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा शाखा अभामामस को देरगांव में प्रदान किया सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब


 सोयल खेतान, रोहा


देरगांव में गत 8 जनवरी को सत्र 2024-26के लिए अनुष्टित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में असम प्रांत की सभी शाखा के प्रतिनिधि उपस्थित रह काम काज का लेखा जोखा पेश करने के साथ ही शाखा के प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के साथ ही रोहा शाखा अभामामस को सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब प्रदान किया गया।


अभामामस राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजु सरावगी और प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी सहित अभामामस के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में रोहा अध्यक्ष नितु शर्मा और सदस्या राधा खेतान को सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब प्रदान किया गया।सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा के तौर पर ट्रॉफी प्रदान की गयी।


रोहा शाखा अभामामस को सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब प्राप्त होने पर खुशी की लहर व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें