होजाई के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से श्री श्याम धाम नौगांव के लिए विशाल निशान पद यात्रा 6 फरवरी को, तैयारियां अंतिम चरणों में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से श्री श्याम धाम नौगांव के लिए विशाल निशान पद यात्रा 6 फरवरी को, तैयारियां अंतिम चरणों में

 


रमेेश मुंदड़ा

सांवरिया भक्त मंडल , होजाई के बैनरतले धार्मिक कार्यक्रमों के तहत आगामी 6 फरवरी वार शुक्रवार को ' विशाल निशान यात्रा ' का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरणों में है ।


 कार्यक्रम संयोजक राजेश केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया निशान यात्रा होजाई के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से निकलेगी , जो विभिन्न शहरों, गांवों से होती हुई 7 फरवरी सायंको नौगांव श्यामधाम पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेगी। फरवरी 6 को प्रातः 6:15 बजे विधिवत पूजा - अर्चना के बाद बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ होगा । निशान यात्रा के लिए एक श्याम रथ सजाया जाएगा , जो यात्रा के दौरान साथ-साथ चलेगा । उक्त रथ में बाबा श्याम की तस्वीर के सम्मुख ज्योत प्रज्वलित की जाएगी , जो निशान यात्रा के साथ चलती रहेगी । निशान यात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकलकर शहर के जेके केडिया रोड, इस्लाम नगर , नीलबागान , डबका,जबड़ाखुवा होती हुई कोठियातूली पहुंचेगी , जहां भजन कीर्तन के बाद रात्रि विश्राम होगा । दूसरे दिन सुबह पूजा अर्चना के बाद फिर निशान यात्रा प्रारंभ होगी जो कि नोनोई होते हुए बोरघाट पहुंचेगी जहां दोपहर भोजन के बाद, आगे की यात्रा करेगी जो की सायं नगांव श्याम धाम पहुंचकर बाबा श्याम के श्री चरणों में निशान अर्पित करेंगे । निशान यात्रा में होजाई समेत लंका , डबका , कठियातूली, जमुनामुख व नगांव के श्याम भक्त भी निशान उठाएंगे । युवाओं हेतु कुर्ता - पायजामा व मातृशक्ति के लिए लाल - पीली साड़ी या शलबार सुुट पहनने का अनुरोध किया गया है । इस धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रमोद मोर, निरंजन सरावगी व राजेश केजरीवाल, को संयोजक का दायित्व और पवन पंसारी व संजय मुरारका को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।


वहीं, सांवरिया भक्त मंडल के सदस्यों ने सभी श्याम भक्तों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा श्याम के निशान को उठाएं व बाबा का आशीर्वाद लें । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सांवरिया भक्त मंडल के सभी सदस्य तन, मन,धन से लगे हुए हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें