लायंस क्लब सीकर ने कस्तूरबा संस्थान में मनाया जन्म दिन कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर ने कस्तूरबा संस्थान में मनाया जन्म दिन कार्यक्रम



क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच ने बताया कि प्रोजेक्ट पर्सन लायन हवा सिंह मान का जन्म दिन श्री कस्तूरबा सेवा संस्थान शिवसिंहपुरा सीकर में बच्चों के बीच जाकर लायंस क्लब सदस्यों द्वारा मनाया गया।

वरिष्ठ सदस्य लायन शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जब हम इन सेवा केंद्रों में आकर मनाते है तो मन बहुत प्रसन्न हो जाता है। संस्थान की वयोवृद्ध संचालिका श्री मति सुमित्रा शर्मा करीबन 90वर्ष की आयु में भी बच्चों के मध्य अपना पूरा समय व्यतीत कर रही है। और बहुत ही अच्छे तरीके से संस्थान संचालित हो रहा है। इस अवसर पर लायन प्रहलाद राय टांक, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन आरिफ खान, लायन हवासिंह मान, लायन शिवकुमार  अग्रवाल, संस्थान अधीक्षक हरि नारायण, लायन कृपाल सिंह, लायन  राजीव लोचन शर्मा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें