गुवाहाटी, जेसीआई गुवाहाटी एंजेल्स द्वारा होटल रॉयल हेरिटेज, गुवाहाटी में जोन ऑफिसर ट्रेनिंग सेमिनार (ज़ोटस ) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जेसीआई के अनेक सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम नेतृत्व, सीख और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
इस प्रशिक्षण सेमिनार की शोभा बढ़ाने हेतु कई विशिष्ठ जेसीआई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पायलट फैकल्टी निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंकुर झुनझुनवाला, जोन 25 के जोन प्रेसिडेंट जेसी सुमित पोद्दार, निवर्तमान ज़ोन अध्यक्ष गुंजन हरलालका, ज़ोन के रीजन सी उपाध्यक्ष एवं ज़ोट्स 2026 चेयरमैन जेसी पारस सराफ, जे कॉम चेयरमैन जेसी ऋषभ जैन, जोन सेक्रेटरी जेसी सीए पूजा जैन एवं ज़ोन डायरेक्टर मैनेजमेंट जेसी कोमल जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्रों ने प्रतिभागियों को अपने-अपने दायित्वों को प्रभावी रूप से निभाने के लिए प्रेरित किया।
जेसीआई गुवाहाटी एंजेल्स के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय रहा कि उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ। सेमिनार के सभी सत्र अत्यंत जानकारीपूर्ण, संवादात्मक एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने वाले रहे।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन जेसीआई गुवाहाटी एंजेल्स की अध्यक्ष जेसी रूबी बेंगानी जालान, निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रा गुलगुलिया, सचिव जेसी रेनू शर्मा, कोषाध्यक्ष जेसी मौसम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रेनू अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष ट्रेनिंग जेसी सुनिधी अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जनसंपर्क जिम्मेदारी जेसी श्रेया द्वारा निभाई गई, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार एवं दृश्यता सुनिश्चित की।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें