सेंकी अग्रवाल, गोरेश्वर
राज्य के कुल 67 विद्यालयों में तामुलपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का आज सोनापुर से असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने वर्चुअली रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर तामुलपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ज़िला आयुक्त सिमी करण द्वारा स्वागत भाषण के बाद बीटीसी विधान परिषद के उपाध्यक्ष बिजित गौरा नर्ज़ारी, स्थानीय विधायक जलेन दैमारी और तामुलपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक विभूति डेका ने अपने विचार उपस्थित जनता के बीच रखे।इसके बाद रिबन काटकर उन्होंने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। कुल 8 करोड़ रुपये की लागत से तामुलपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दो-मंजिला भवन में कुल 17 कक्षाओं के साथ एक स्मार्ट कक्ष, एक पुस्तकालय, 5 प्रयोगशाला आदि का निर्माण किया गया है। आज के कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें