आठगांव, कुमारपारा, नारायण नगर का संयुक्त रूप में हिंदू सम्मेलन पर चर्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आठगांव, कुमारपारा, नारायण नगर का संयुक्त रूप में हिंदू सम्मेलन पर चर्चा

 


गुवाहाटी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नीलकंठ एवं नारायण बस्ती के तत्वाधान में अठगांव, कुमारपारा, नारायण नगर के नगरिकों द्वार आयोजित एक सभा में हिंदू सम्मेलन को लेकर गई प्रस्ताव पारित किए गए। जिनमें मुख्य रूप से अगामी 8 फरवरी को एक हिंदू सम्मेलन कुमारपारा बिमल ऑटो कंपाउंड (पुरानी पंजाबी गली) किरणश्री के सामने अयोजित किया जाएगा। आज अयोजित नागरिक सभा में गुवाहाटी के प्रसिद्घ संगीत आचार्य निकेतन दास जो कि अठगांव पुखरीपार के निवासी हैं, ने इस सम्मेलन में आयोजन समिति के अध्यक्ष का दायित्व सहर्ष स्वीकार किया। सचिव सुशील जालान तथा कोषाध्‍यक्ष राहुल काबरा बने। उपाध्‍यक्ष प्रदीप घोष, शुक्‍ला दास, सुरेंद्र गोयल, अशोक जैन, संयुक्‍त मंत्री जयश्री बख्शी एवं बिजय बजाज बने। 


बैठक में पंकज जालान और कृष्ण कुमार गोयनका ने विषय रखा। डॉ. श्याम सुंदर हरलालका ने भी सभी का मार्ग दर्शन किया। सौरव झुनझुनवाला ने भी अपना संबोधन सभा में रखा।हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति को केंद्रित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हिंदू और हिंदुत्व तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नागरिक समाज में जरूरी परिवर्तन पर बौद्धिक कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम राविवार को दिन के 2.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें