हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी : शिवसागर में 1-2 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी : शिवसागर में 1-2 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य आयोजन



प्रीति पारीक, शिवसागर


भगवान श्री राम के परम भक्त पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए शिवसागर में दो दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजक श्री श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष सारस्वत ने बताया कि इस साल दो दिवसीय विस्तृत कार्यक्रम के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव आगामी बुधवार 1 अप्रैल से गुरुवार 2 अप्रैल तक शहर के आशीर्वाद भवन एवं श्री सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार अप्रैल को सुबह 8 बजे से श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। जिसमें दोपहर 3 बजे से महिलाओं द्वारा रामायण पाठ किया जाएगा। गुरुवार 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे श्री अखंड रामायण पाठ के समापन  के उपरांत 9.30 बजे से पूजन, ज्योत, आरती, सवामणि का भोग एवं प्रसाद वितरण होगा। 

दोपहर 3 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायं 5.45 बजे से 11 श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। वहीं रात्रि 7.30 बजे से अमृत भंडारा का आयोजन होगा। इस धर्मायोजन में सवामणि का सहयोग देने के इच्छुक श्रद्वालु सुनील छावछरिया से संपर्क कर सकते हैं। वहीं शोभायात्रा में झंडा चढ़ाने हेतु अंशुल सुरेका, सौरभ अग्रवाल एवं राजेश चितावत से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आयोजकों ने विशेष अनुरोध किया है कि निशान यात्रा में शामिल होने वाले पुरुष कुर्ता-पायजामा तथा महिलाएं लाल-पीली केशरिया साड़ी पहनें। शोभायात्रा के दिन दोपहर 2 बजे से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभायात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल हों। आयोजकों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अपने इष्ट मित्रों सहित पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में पधारकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें और पुण्य के भागीदार बनें। श्री श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति शिवसागर के सचिव अभिषेक छावछरिया ने हनुमान जी की कृपा से इस वर्ष भी भक्तिमय माहौल में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए धार्मिक आस्था के इस पावन धर्मायोजन को यादगार बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें