लायंस क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति एवं श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली और लायंस क्लब सीकर के तत्वाधान में आज वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक श्री अविनाश पुरोहित एवं टीम द्वारा 115 मरीजों की आंखों की जांच हुई और 53 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया।
क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच ने बताया कि स्व घीसालाल जी एवं कृष्णा देवी डोलियां की स्मृति में आयोजित इस कैम्प में काफी संख्या में सीकर शहर और ग्रामीण के अलावा डीडवाना,सुजानगढ़ ,लाडनूं के मरीज भी आते है।
श्री कल्याण आरोग्य सदन के मानद मंत्री श्री कांता प्रसाद मोर सहित लायन डॉ जे पी गोयल,लायन अशोक शर्मा, लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ ने आए हुए मरीजों की देखभाल, सेवा, सहयोग में सहायक रहे








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें