रोहा लेखिका समारोह समिति ने धुमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और 15वां स्थापना दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा लेखिका समारोह समिति ने धुमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और 15वां स्थापना दिवस



सोयल खेतान, रोहा

मुखपत्र चँपाकलि सहित 3ग्रंथों का हुवा विमोचन।

अखिल असम लेखिका समारोह समिति, रोहा शाखा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समस्त राज्य भर की भांति वृहतर रोहा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के क्रम में अखिल असम लेखिका समारोह समिति, रोहा शाखा के बैनर तले रोहा आदर्श शिशु विकास केंद्र में आयोजित समिति का 15वां स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रात: समिति अध्यक्षा विजया गोगोई ने झंडारोहण और सलाहकार द्विप्ती देवी शर्मा ने द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करने के साथ ही दोपहर 12 बजे से रोहा शाखा लेखिका समारोह समिति अध्यक्षा विजया गोगोई के अध्यक्षता और सचिव स्वर्णलता भुंया के उद्देश्य व्याख्या के साथ शुरु खुली सभा में गुनमाई गोगोई और डॉ शिला बरठाकुर के प्रतिचित्र के समक्ष द्विप प्रज्वलन एवं समिति सदस्याओं द्वारा समिति स्थायी गीत परिवेशन करने के साथ ही "महिला दिवस का तात्पर्य" शिर्षक में मुख्य वक्ता के तौर पर नौगांव बालिका महाविद्यालय की पूर्व सहयोगी प्रवक्ता अमिया पातर ने सम्बोधित करते हुवे महिला दिवस के तात्पर्य पर विस्तृत तौर पर प्रकाश डालने के साथ ही महिला दिवस के अवसर पर रोहा शाखा लेखिका समारोह समिति का छठी मुखपत्र चँपाकलि का विमोचन विशिष्ट साहित्यिक, साहित्यिक पेंसनर मनोरमा भुंया ने करने के साथ ही दिवंगत बिना बोरा की ग्रंथ "निरला पर अनुभव" का विमोचन रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र की पूर्व अध्यक्षा डॉ निरला देवी ने किया। साथ ही पुतुली मुदै की ग्रंथ "वाकधारा" और द्विप्ती बोरा की ग्रंथ "आदलत में ईश्वर" का विमोचन क्रमशः रोहा महाविद्यालय की पूर्व अध्यक्षा द्विप्ती देवी शर्मा और रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र की पूर्व अध्यक्षा डॉ निरला देवी ने किया। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर शु गृहिणी रमनी तालुकदार का समिति की और से एक फुलाम गमछा, अंगवस्त्र, पुस्तक, मोमेंटो और अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर रोहा लेखिका समारोह समिति की सदस्याओं सहित रोहा महाविद्यालय पूर्व प्रवक्ता जतींद्र कुमार पारै, रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व अध्यक्ष कमल चंद्र शर्मा,रोहा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन के अध्यक्ष माधव चंद्र नाथ, कवि प्रेम नारायण नाथ, रोहा शाखा साहित्य सभा अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मशरंग, रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, रोहा पत्रकार संध अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा सहित विभिन्न अनुृष्ठान प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें