सेंकी अग्रवाल
गोरेश्वर, बीटीसी के 44 नंबर गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास बीटीसी प्रमुख हाग्रामा महिलारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नगरीजुली के 2 नंबर डोंगारगांव में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास आयोजित किया गया। इस कॉलेज की स्थापना से नागरीजुली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का रास्ता मिला। इसके बाद दूसरे स्थान पर औबारी में एक मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। औबारी मिनी स्टेडियम निर्माण से इस क्षेत्र के खेलों के विकास में विशेष भूमिका निभाएगा।तीसरे कार्यक्रम के तहत नावकाटा स्थित शुक्लाई पार्क में टॉय ट्रेन, स्लाइड, झूला, ओपन जिम, म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन सहित विभिन्न मनोरंजन की सुविधाओं का शिलान्यास किया गया। इस पार्क के स्थानीय परिवारों और बच्चों के लिए एक आनंददायक माहौल बनेगा। वही कार्यक्रम के अंतिम चरण में बहु प्रत्याशित गोरेश्वर रेलवे फ्लाई ओवर निर्माण की आज आधारशिला रखी गई। गोरेश्वर की जनता की लंबे अरसे की मांग को जैसे आज पूरा कर दिया गया। बताते चले कि गोरेश्वर बाजार स्थित रेलवे गेट पर फ्लाई ओवर निर्माण हेतु एक लंबी मांग चल रही थी, व राज्य के मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण हेतु गोरेश्वर की जनता को पिछले बीटीसी चुनाव के दौरान वायदा कर गये थे, उसी क्रम में आज गोरेश्वर बाजार रेलवे गेट के समीप बीटीसी प्रधान हाग्रामा मोहिलारी के साथ असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत देमारी,राज्य के मंत्री जयंत मल्ल बरुआ व बीटीसी के कार्यकारी सदस्य गणेश कछारी, महेश्वर बसुमातारी, लखी दास आदि ने इसके निर्माण हेतु आज आधारशिला रखी।ये चार परियोजनाएँ तामुलपूर जिले के शिक्षा, खेल-मनोरंजन, परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की सक्षम होगी इसी आशा जताई जा रही हैं, 44 नंबर गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों ने असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के साथ ही बीटीसी प्रधान हाग्रामा मोहिलारी का ध्यानवाद करते हुए दिख रहे हैं। वही गोरेश्वर रेलवे फ्लाई ओवर के आधारशिला के बाद गोरेश्वर लोकनिर्माण विभाग के मैदान में आयोजित एक सभा में राज्य के मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने कहा कि आज तामुलपुर जिले के लिए गर्व का दिन हैं, आज असम के मुख्यमंत्री व बीटीसी प्रधान हाग्रामा मोहिलारी के नेतृत्व में एक साथ चार योजना की आधारशिला रखी गई हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जो जनता से वायदा करते हैं उसे वे पूरा किये बिना नहीं रुकते। में जब भी गोरेश्वर आता हूँ 30 मिनट रेलवे गेट में अटक जाता हूं क्योंकि ट्रेन आने की वजह से रेल गेट बंद मिलता हैं।मेरे पास वक्त हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होती, मगर अगर कोई मरीज इसमें अटक जाए तो उसकी मौत भी हो सकती हैं, ये सब के लिए ही यहाँ फ्लाई ओवर की बहुत जायदा जरूरी थी, जिसकी आज आधारशिला हमने रखी हैं।उन्होंने आगे कहा कि 136 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाला ये फ्लाई ओवर 1.3 किलोमीटर लंबा होगा तथा आने वाले 2 से 3 साल में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। वही आज की सभा में असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत डैमारी, बीटीसी के कार्यकारी सदस्य गणेश कछारी, लक्ष्मी दास, महेश्वर बसुमतारी,जिला आयुक्त सिमी करण के साथ ही कई विशिष्ट अतिथि व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें