गुवाहाटी. राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित भारत भारती द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 150 वां जन्मदिवस के उपलक्ष्य में छत्रीबाडी स्थित लोहिया लायंस ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों की सात विभूतियों को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एकात्मता पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, शाॅल, लोह पुरुष की प्रतिमा व असम का प्रतीक चिन्ह गेंडा देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि के रूप में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के कर कमलो से प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त सात विभूतियों में बिहार के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी विकास वैभव, उड़ीसा के सूर्य नारायण मिश्रा, राजस्थान फाउंडेशन असम के प्रांतीय अध्यक्ष रतन शर्मा, गोहपुर आसाम की मिलानी भट्ट, अखिल असम सत्रीय महासभा के कुसुम कुमार महंत, ईटानगर के खंडू थूंगम,अरुणाचल के सोटाई करी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले मंच पर भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्रऻले, उत्तर पूर्व के प्रभारी शोभन व्यास, भारत भारती के राष्ट्रीय कार्य समिति अध्यक्ष निराकार प्रधान, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ सावी, अगरतला के स्वामी रोहतास नाथ, भारत भारती के अध्यक्ष भास्कर दत्त गोस्वामी, सचिव निशाकर प्रधान को मंच पर आसीन करवाने के पश्चात भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
Snakiy Makhana (Adv.)
!->
Home
Unlabelled
भारत भारती का सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार समारोह आयोजित
भारत भारती का सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार समारोह आयोजित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें