सोयल खेतान, रोहा
61 नंबर रोहा विधानसभा समष्टि के विधायक शशिकांत दास ने सीएम आरोग्य निधि योजना 2025-26 के तहत समष्टि के 780 रोगाग्रस्त व्यक्ति के परिवार को 52 लाख रुपये के चेक वितरण किया।
61 नंबर रोहा विधानसभा समष्टि के विधायक शशिकांत दास ने आज अपने निवास स्थान में समाजकर्मी जनार्दन सईकीया के संचालन में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में रोहा समष्टि के विभिन्न प्रांतों के केंसर रोग से पीडित, गर्भवती महिला सहित विभिन्न रोग से पीडित 780 रोगाग्रस्त व्यक्तियों के परिवारों के बिच सीएम आरोग्य निधि योजना के तहत 52 लाख रुपये आर्थिक सहायता के चेक वितरण और युनिटाइड फंड 2025-26 के तहत जामुगुरी सार्वजनीन गरखीया थान, वशुंधरी आई थान, खापलांगकुसी शंकरी कलाकृष्टी, वरहोला शंकरी कला कृष्टी, रोहा मोलानकटा कंखपार सत्र, दक्षिणपाट सार्वजनीन वीणापानी दुर्गा मंदिर और वरपाठरी जलाह उजारा बरगया शंकरी कला कृष्टी समाज उन्नयन हेतु क्रमशः 20 लाख और 5-5 लाख रुपये पूँजी हस्तांतरण कर संवाद को सम्बोधित करते हुवे राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा द्वारा लिए जा रहे पदक्षेप की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के विभिन्न प्रांतों में आरोग्य निधि योजना के तहत रोगाग्रस्त व्यक्तियों के उच्च चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करते आने के क्रम में आज रोहा विधानसभा समष्टि के अंतर्गत 780 लोगों आरोग्य निधि के तहत 52 लाख रुपये आर्थिक सहायता चेक प्रदान करने के साथ ही गत दिनों रोहा विधानसभा समष्टि के 780 रोगाग्रस्त लोगों को 75 लाख रुपयों के चेक वितरण किया गया था और वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 में आरोग्य निधि योजना के तहत 1-1 करोड रुपये आर्थिक सहायता राशी प्राप्त करने में सक्षम होने के साथ ही गतदिनों मुख्यमंत्री ने रोहा में महिला उद्यमिता योजना के तहत 37,830 महिलाओं को चेक प्रदान किए थे और वंचित 1 हजार 19 महिलाओं को भी चेक वितरण कर रोहा समष्टि में कुल 39 हजार महिलाएं ईस योजना के तहत उपकृत होने के साथ ही 33 हजार 800 महिलाएं अरुणोदय योजना के तहत अंतर्भुक्त हो उपकृत हुई है। चेक वितरण में रोहा विधानसभा समष्टि के अंतर्गत विभिन्न प्रांतों से आये पुरुष महिला सहित भाजपा नेता कर्मी उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें