मा.यु.म समृद्धि नगांव शाखा को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मा.यु.म समृद्धि नगांव शाखा को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सम्मान



पूजा माहेश्वरी 


कोषाध्यक्ष मुस्कान जाजोदिया को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 


नगांव, मारवाड़ी युवा मंच की नागांव समृद्धि शाखा को समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “आपणी चौपाल 2.0” में सम्मानित किया गया। यह अधिवेशन गत दिनो डिब्रूगढ़ में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में शाखा अध्यक्ष निमिषा अग्रवाल, सचिव स्वेता ढाढरिया तथा कोषाध्यक्ष मुस्कान जाजोदिया ने सहभागिता की। सत्र 2025–26 के दौरान शाखा द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए।

शाखा को जिन कार्यक्रमों के लिए सम्मानित किया गया, उनमें

 • लुईतपुरिया बिहू सम्मेलन

 • हेल्थ चेकअप कैंप

 • रक्तदान शिविर

 • साइक्लोथन

 • महिला सदस्यता विस्तार अभियान 

• इंडोर एरिना ( पूर्वोत्तर प्रांत में द्वितीय पुरस्कार ) 

• बेबी फीडिंग बूथ 

जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक प्रकल्प शामिल हैं। शाखा पदाधिकारियों ने इस सम्मान का श्रेय सभी सदस्यों के सहयोग, टीम भावना एवं समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिया है। भविष्य में भी शाखा द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि मायुंम नगांव समृद्धि शाखा की कोषाध्यक्ष को वर्ष 2024- 25 के लिए बेस्ट युवती शाखा की कोषाध्यक्ष का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और संस्था के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें