गुवाहाटी, अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, गुवाहाटी द्वारा रविवार को स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में अणुव्रत स्थापना दिवस एवं अणुव्रत काव्यधारा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अणुव्रत झंडारोहण के साथ अणुव्रत गीत का संगान हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ अणुव्रत आचार संहिता के वाचन से हुआ। समिति के अध्यक्ष संजय चौरड़िया ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत - अभिनंदन करते हुए अणुव्रत दर्शन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 1949 को सरदारशहर (राजस्थान) की धरती से युगद्रष्टा आचार्य श्री तुलसी ने एक महान आंदोलन का शंखनाद किया, जिसे हम 'अणुव्रत आंदोलन के नाम से जानते हैं। समिति के परामर्शक कैलाश काबरा ने कहा कि अणुव्रत समिति से जुड़ने के पश्चात मेरे में काफी परिवर्तन आया है। मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजस्थान फाउंडेशन, असम के अध्यक्ष रतन शर्मा का परिचय स्मिता सुराणा ने दिया। उनका मोमेंटो, डायरी आदि से सम्मान किया गया। रतन शर्मा ने कहा कि आज का दिन संयम और चरित्र की भावना सिखाता है। उन्होंने अणुव्रत समिति को अपनी संस्था के साथ मिलकर वृहद कार्यक्रम कार्य करने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर अणुव्रत लेखक मंच के संयोजक सीए रतन अगरवाला की पुस्तक 'आत्मकथा - मेरी और आपकी का उपस्थित अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में सभी आमंत्रित कवि-कवयित्रियों पुष्पा सोनी, सरोज जालान, ओंकार केडिया, प्रज्ञा माया शर्मा, मनोज कुमार चांडक 'नायाब एवं अंशु सारडा 'अन्वी का मोमेंटो, अणुव्रत दुपट्टा, डायरी तथा अणुव्रत कैलेंडर से अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सभी ने एक से बढ़कर एक रोचक, ज्ञानवर्द्धक एवं मनोरंजक अणुव्रत पर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिसने श्रोताओं को काफी गुदगुदाया। इसके साथ संतोष बैद, सतीश भादानी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरांपथ प्रोफेशनल फोरम, अग्रवाल सभा के साथ अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की उपाध्यक्ष सरोज बरड़िया, सहमंत्री राजकुमार भटेरा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र लोढ़ा, संयोजक निर्मल बैद व संतोष नौलखा के साथ अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति की वरिष्ठ सहमंत्री डॉ. सारिका दुगड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री रंजना बरड़िया ने किया। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री दीपक सेठिया ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें