गुवाहाटी/नई दिल्ली. यूएई तथा अन्य खाड़ी देशों में उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की अंतरराष्ट्रीय टीम लगातार समाज बंधुओं की सहायता में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मंच की पहल से अब तक लगभग 2500 से अधिक लोगों को मार्गदर्शन, समन्वय, यात्रा व्यवस्था और विभिन्न प्रकार की आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विशेष रूप से यूएई टीम द्वारा चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था कर कई लोगों को सुरक्षित भारत वापस भेजने का सराहनीय कार्य किया गया, जिसकी समाज के विभिन्न वर्गों में व्यापक सराहना हो रही है। सेवा कार्य में जुड़े सभी साथियों का समर्पण, तत्परता और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग देने वाले साथियों में दुबई से रविंद्र अग्रवाल व हिमांशु अग्रवाल, अबूधाबी से आनंद अग्रवाल, ओमान से बसंत बागड़िया व अनुराग अग्रवाल, सऊदी अरब से लक्ष्मण सिंह परमार, बहरीन से विनीत मारू, कुवैत से आदित्य तथा कतर से शेखर अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के नेशनल कन्वीनर (इंटरनेशनल अफेयर्स) उमेश गर्ग ने इस सेवा अभियान में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति यह समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है और कठिन समय में एकता की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें