गुवाहाटी, श्री मारुति मण्डल दिसपुर की साधारण सभा कल्याण भवन गणेशगुडी मे आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें मुख्य प्रस्ताव के अनुसार श्री मारुति मंडल, दिसपुर का 32वां वार्षिक उत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव आगामी दिनांक 2 अप्रैल, 2026 गुरुवार को, दिसपुर स्थित कल्याण भवन में धूम धाम से आयोजित किया जाएगा। सभा का संचालन मंडल के अध्यक्ष सज्जन भजनका ने किया। सभी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद इस वर्ष बाबा बजरंगबली का जन्मोत्सव भव्य रूप से एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
मंडल के सचिव मनमोहन शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं और इस वर्ष कार्यक्रम में कुछ विशेष आकर्षण भी देखने को मिलेंगे।
मंडल के उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल शर्मा एवं अशोक गोयल ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रयागराज और बनारस से सुप्रसिद्ध भजन गायक आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही गुवाहाटी के प्रसिद्ध गायक सुभाष पारीक भी अपनी भजन प्रस्तुति देंगेमंडल के सदस्य संदीप भजनका,अमित जैन, प्रवीण अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। अंत में मंडल के कोषाध्यक्ष खजान शर्मा ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा आगामी हनुमान जन्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें