रोहा में श्रीहनुमान जन्मोत्सव 2अप्रैल से, तैयारी शुरु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में श्रीहनुमान जन्मोत्सव 2अप्रैल से, तैयारी शुरु



सोयल खेतान, रोहा

1 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 2को भजनों की गंगा बहायेंगे भजन गायक हनुमान पारीक।

आगामी 27 मार्च को मर्यादापुरुषोतम श्रीराम नवमी मनायी जाने के साथ ही आगामी 2 अप्रैल चैत सूदी पूर्णिमा को श्रीराम भक्त हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनायी जायेगी ईसी क्रम में रोहा पंचायती ठाकुबाडी प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव मेला समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति ईस वर्ष भी 4 दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

श्रीहनुमान जन्मोत्सव मेला समिति, रोहा द्वारा निर्धारित कार्यसूची के अनुसार श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 1 अप्रैल को रोहा पुरानीचारिआली स्थित छठ पुजा घाट से पुरोहित के वैदिक मंत्रोचारण के साथ पुजा अर्चना के पस्चात छठ पुजा घाट से श्रीपंचायती ठाकुबाडी प्रांगण तक भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी और 2 अप्रैल चैत सुदी पुर्णिमा को प्रात:10 बजे से वीर बजरंगबली का छठ पुजा घाट से लाये गये जल, दुध, दही से जलाभिषेक, स्वास्तिवाचन और पुरोहित के वैदिक मंत्रोचारण के साथ वीर हनुमान की पुजा अर्चना और आरती के पस्चात अपराह्न 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए सिगरी प्रसाद (भंडारे) का आयोजन और सांय 6 बजे से आरती, झांकी प्रदर्शन और प्रसाद वितरण के पस्चात स्थानीय कलाकारों और राजस्थान पुलासर, सरदारशहर के भजन गायक हनुमान पारीक द्वारा भजनों की गंगा बहाई जायेगी। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के द्वितीय दिन 3 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होने के साथ ही सांय 6 बजे आरती, झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा ।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के तृतीय दिन 4 अप्रैल को दोपहर 1 बजे अखंड श्रीरामायण पाठ का शुभारंभ होगा और 5 अप्रैल तक अविरत तौर श्रीरामायण पाठ चलती रहेगी। सांय‌ को आरती, झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के चतुर्थ एवं अंतिम दिन 5 अप्रैल को सांय 6 बजे अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने के पस्चात वीर बजरंग बली की आरती और श्रद्धालुओं के लिए सिगरी प्रसाद (भंडारे) का आयोजन और संगीतमय भजन कीर्तन के साथ वीर बजरंगबली को गजरा अर्पित कर चार दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव का समापन किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव मेला समिति ने सभी भक्तों की उपस्थिति की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें