गुवाहाटी: श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के पूर्वोत्तर से ट्रस्टीज की सभा श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के आतिथ्य में स्थानीय महावीर भवन मे आयोजित की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन हुलास सेठी, महामंत्री प्रकाश बड़जात्या, श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष व चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी महावीर प्रसाद गंगवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी कपूरचंद पाटनी, वरिष्ठ ट्रस्टी व तिनसुकिया जैन समाज के अध्यक्ष विजय पाटनी, नलबाड़ी जैन समाज के अध्यक्ष व ट्रस्टी प्रदीप छाबड़ा व जोरहाट जैन समाज के अध्यक्ष व ट्रस्टी गजेंद्र बाकलीवाल को मंचासीन करवाया गया। मंचासीन महानुभावो द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात महिला महासभा की सदस्यो द्वारा मंगलाचरण व स्वागत गीत से सभा का शुभारंभ हुआ।
अपने संबोधन मे प्रकाश बङजात्या ने महासभा के उद्देश्यों एवं गतिविधियो ं पर विस्तार से प्रकाश डाला व पूरे पूर्वोत्तर से पधारे ट्रस्टीयो व समाज के गणमान्यजन की उपस्थिति मे सभी से ज्यादा से ज्यादा ट्रस्टी बनाकर ट्रस्ट को मजबूत बनाने का आग्रह किया। माननीय मंत्री के प्रेरणादायक विचारों एवं महासभा के कार्यो से प्रभावित होकर सभा मे उपस्थित साधर्मियो में उत्साह का वातावरण बना एंव 12 साधर्मियो ने महासभा के ट्रस्टी बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की, जो कि इस सभा की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। प्रकाश चंद्र ने कहा कि पूर्वोत्तर सदा से महासभा की रीढ़ रहा है। यहा से कम से कम सौ नये ट्रस्टी बनाये जाने चाहिए।
महावीर गंगवाल ने अपने संबोधन मे पूर्वोत्तर के एकमात्र तीर्थ क्षेत्र सूर्य पहाड मे विकास के अब तक हुए कार्य के बारे मे बताते हुए इसके सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोत्तर का एक ट्रस्ट बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे जिसे सर्वसम्मति से पारित किया। महावीर गंगवाल ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल ने इसको अतिशीघ्र कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया है। जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया तथा यह मांग रखी की इसे शीघ्र पुरा करे। जिससे सूर्य पहाड का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
सभी उपस्थित सदस्यों ने यह प्रस्ताव पास किया कि क्योकि ट्रस्ट का हेड आफिस गुवाहाटी मे है। इसलिए साल में कम से कम दो बार ट्रस्ट की मीटिंग गुवाहाटी में ही होनी चाहिए तथा मैनेजिंग कमेटी के लिए होने वाले चुनाव भी गुवाहाटी मे संपन्न होने चाहिए तथा क्योंकि ट्रस्ट में करीब 50% सदस्य पूर्वोत्तर से ही है। इसलिए मैनेजिंग कमेटी मे पूर्वोत्तर के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को मैनेजिंग कमेटी में सेवा देने का मौका दिया जाना चाहिए। जिस पर चैयरमैन हुलास सेठी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि वे इस बारे मे बात करेंगे। श्री दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष ने उस मिटिंग का आतिथ्य करने की सहमति दी जिसका सभी ने स्वागत किया।
सभा मे तिनसुकिया, जोरहाट, ईटानगर, दुधनोई, बंगाईगांव नलबाड़ी, तेजपुर, देरगांव, गोलाघाट सहित पूरे पूर्वोत्तर के लगभग 150 समाज बंधुओ की उपस्थिति रही। चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी व सह कार्याध्यक्ष वीना छाबड़ा एंव महिला महासभा की सदस्यो द्वारा सभी सभासदो का स्वागत फुलाम गमोछा व कुंकुम टीका से किया गया। सभा का संचालन निरंजन गंगवाल ने किया। सभा के आतिथ्य के लिए महावीर गंगवाल एंव सभा को सफल बनाने मे सहयोग के लिए ट्रस्टी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, ट्रस्टी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज काला, पूर्वोत्तर के मंत्री सुभाष बडजात्या व अन्य सभी को साधुवाद दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें