शिलांग, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार महा मंत्र से किया इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल शिलांग साखा की बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति की गई। श्री मति कांता जी बोथरा ने महिला दिवस पे बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुति की। इस बीच ABTMM के युवती विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की विजेता रही श्री मती ख़ुश्बू सुराणा को मंडल की बहन श्री मती चंदादेवी सुराणा द्वारा पुरस्कृत एवम सम्मानित किया गया ।
अखिल भारतीय स्तर पर अपना पर्चम लहराने वाली, शिलांग क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली श्री मति रंजू जी लूनिया को मंडल के विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इन्होंने सभी बहनों को मंडल के प्रति निष्ठा और कर्तव्य का बोध कराया। मुख्य अतिथि “Dr Bably choudhary (P.hd in psychology, B.Ed) को अभिवादन कर सम्मानित किया गया श्री मती ममता जी सुराणा और श्री मती सुशीला जी गोलछा द्वारा ।
मुख्य अतिथि ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुत ही सुंदर वक्तव्य दिया। जैसे महिलाओ का अधिकार और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए एक गृहिणी को सामाजिक स्तर पर कैसे संतुलन बनाना हे उसकी प्रेरणा दी, शिलांग महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्री मती नीरू जी सेठिया ने महिला दिवस पर महिलाओं के उपर प्रश्नोत्तरी रखी और सभी का अनुभव को सुना। श्री मती वंदना सुराणा ने सभी का स्वागत कर इस आयोजन का कुशल संचालन किया।
मंडल की अध्यक्षा श्री मती नैना सेठिया ने सभी अतिथि गण का धन्यवाद कर मंडल की मंत्री श्री मती अंकिता जी छाजेड़ का धन्यवाद व्यक्त किया, साथ ही बहनो को महिला दिवस की शुभ कामनाएँ दी। नैना जी ने महिलाओ को घर के अलावा सामाजिक स्तर पे भी अपनी भूमिका निभाने के उपर प्रकाश डालते हुए कहा की हम अपने परिवार, अपने समाज, और अपने देश के ऋणी हैं। सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस आयोजन को अल्पाहार के साथ सानंद संपन्न किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें