टीपीएफ गुवाहाटी का स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टीपीएफ गुवाहाटी का स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर आयोजित

 


गुवाहाटी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ), गुवाहाटी ने अपोलो क्लिनिक उलुबारी एवं आठगांव तथा आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (एटीडीसी) के साथ मिलकर रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से किया गया।

इस शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. विजय कुमार गुप्ता थे, जिनका श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गुवाहाटी एवं सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मिलकर फुलाम गामोछा आदि से सम्मान किया। साथ ही इस शिविर में जीएमडीए के वाइस प्रेसिडेंट मुक्ता डेका भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आर्थिक सहयोगी आरजेएन (नाहटा) ग्रुप कंपनीज, नगांव-गुवाहाटी के स्वत्वाधिकारी उत्तमंचद नाहटा एवं  माणकचंद नाहटा रहे।

इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में अपोलो क्लिनिक के डॉ. राकेश पेड़ीवाल (फिजिशियन), डॉ. पंचमी शर्मा (गयनोलॉजिस्ट), डॉ. कस्तूरी हजारिका (रूमेटोलॉजिस्ट), डॉ. मानसी दास (डरमाटोलॉजिस्ट), डॉ. दिपलिपा हंसे (डेंटिस्ट) एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवा प्रदान की। साथ ही एटीडीसी के कन्वेनर महेंद्र सेठिया एवं उनकी टीम ने भी अपनी सेवा प्रदान की।

शिविर में लगभग 130 से अधिक लोगों की विभिन्न रोगों की जांच की गई। टीपीएफ गुवाहाटी के अध्यक्ष पंकज कुमार भूरा एवं मंत्री रजत दुधोडिय़ा ने बताया कि शिविर में ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, थायरायड, कोलेस्ट्रोल, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, एक्स-रे, ईसीजी, बीएमआई आदि की नि:शुल्क एवं विटामिन डी, बी12 की बहुती ही किफायती दामों में जांच की गई। यह शिविर सभी वर्ग के लोगों के लिए खुला था। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीपीएफ के ऊर्जावान साथियों का सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें