अभाअमस ने गणगौर विसर्जन मेले में नन्ही बाईसा प्रतियोगिता आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभाअमस ने गणगौर विसर्जन मेले में नन्ही बाईसा प्रतियोगिता आयोजित की



गुवाहाटी, अखिल भारतीय अगरवाल महिला सम्मेलन गुवाहाटी इकाई की अध्यक्ष स्वाति अगरवाल की अध्यक्षा मे सुहाग के पर्व गणगौर के अंतिम दिन लचित् घाट पर नन्ही बाई सा प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे कुल 33 नन्ही बाई सा ने भाग लिया। प्रतियोगिता को मूल तीन भागो मे विभाजीत किया गया था। प्रथम चरण की बाई सा 0-3 साल की थी। जिसमे प्रथम पुरस्कार तनिसा पटवारी, द्वितीय कृशा सांगानेरिया, तृतीय पुरस्कार कसिका सुरेखा, द्वितीय चरण की बाईसा 3-6 वर्ष की थी। जिसमें प्रथम पुरस्कार तेजल रांकावत, द्वितीय पुरस्कार अनन्या वर्मा तृतीय पुरस्कार सानवी जलेवा को दिया गया। तीसरे चरण की बाईसा 6-9 वर्ष वर्ष की थी। जिसमें प्रथम पुरस्कार तविशा पारीक, द्वितीय पुरस्कार अवनी वर्मा, तृतीय पुरस्कार तनुश्री झुनझुनवाला को पुरस्कार दिया गया। इन नन्ही बाई सा का चयन निर्णायक मंडली प्रियंका जैन द्वारा किया गया कार्यक्रम की संयोजिका अंजू खंडेलिया एव मनिशा गोयनका थी। यह जानकारी जन संपर्क सचिव अरुणा अगरवाला ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें