गुवाहाटी, गुवाहाटी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विप्र फाउंडेशन के समर्पित कार्यकर्ता शिवकुमार पारीक को वर्ष 2026–28 के लिए विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
यह मनोनयन उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा एवं विप्र समाज को एकजुट करने के प्रयासों को देखते हुए किया गया है। शिवकुमार पारीक ने गुवाहाटी सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से असम एवं पूर्वोत्तर भारत के विप्र समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है।
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।गुवाहाटी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विप्र फाउंडेशन के समर्पित कार्यकर्ता शिवकुमार पारीक को वर्ष 2026–28 के लिए विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
यह मनोनयन उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा एवं विप्र समाज को एकजुट करने के प्रयासों को देखते हुए किया गया है। शिवकुमार पारीक ने गुवाहाटी सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से असम एवं पूर्वोत्तर भारत के विप्र समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है।
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें