शिलांग, गुरुवार को सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक श्री राजस्थान विश्राम भवन लुखियर रोड, शिलांग में मारवाड़ी सम्मेलन शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच शिलांग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ मे बिमल बजाज, महावीर सिंघानिया, पुरषोत्तम चौखानी, केशर देव शर्मा, निलम बजाज,अनिल बजाज, के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं श्रीमती सरिता अग्रवाल, निलम बजाज, सुनयना गोयनका, श्री राधा पंसारी के द्वारा श्री गणेश वंदना की गई वहीं साक्षी जसरासरिया ने होली पर्व के बारे में अच्छी जानकारी मंच के माध्यम से दी। मंच पर श्रीमती रेखा काबरा वंदना गुप्ता का शानदार स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर युवा वर्ग, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए। छोटे छोटे बच्चों के द्वारा मनभावन किरदारों में बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दीं उपस्थित जनों की तालियां बच्चों के उत्साह को बढ़ाने की और इशारा कर रही थी सभी उपस्थित जनों की तालियां इतनी घन घनाई की कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा।
एक समाज एक भावना को मध्य नजर रखते हुए श्री श्री मारवाड़ी पंचायत, श्री शिलोंग गौशाला, शिलांग अग्रवाल समिति, अखिल भारतीय खांडेल विप्र समाज, शिलांग दाधीच परिषद, श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा , तेरापंथ महिला मंडल, मारवाड़ी महिला समिति, श्री राजस्थानी विश्राम भवन, अखिल भारतीय महिला समिति, श्री राजस्थान फाउंडेशन, तेरापंथ युवक परिषद, श्री हनुमान जयंती उत्सव समिति, श्री श्री दुर्गा पुजा समिति, जैन समाज, महिला जैन समाज कार्यकारणी सदस्यों सहित समस्त मारवाड़ी समाज ने एक छत के नीचे रहकर मिलन समारोह मनाया। समारोह के दौरान समाज बंधुओं की उपस्थिति इतनी बढ़ गई थी की काफ़ी लोग पिछे खड़े होकर मिलन समारोह का आंनद ले रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान बिमल बजाज, रामोतार बजाज, संतोष चाचान, सुशील मंगल श्याम सुंदर झिगनाडिय अशोक सिंघानिया, सुशील बंका, श्रवण गोयनका, श्ररद बांवरी, राजु माटोलिया पवन शर्मा आंनद चौखानी कुंज बिहारी अजमेरा, सहित समाज के काफी गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे। वहीं मारवाड़ी युवा मंच की सराहनीय भुमिका रही।
इस अवसर पर श्री मारवाड़ी सम्मेलन साखा के अध्यक्ष अनिल बजाज ने अपने मंच वक्तव्य में कहा की ऐसे पावन पर्व की शुभ बेला पर हम सभी एक मंच पर इस तरह का मनमोहक मिलन समारोह कर रहे हैं यह एक अनमोल पहचान है वही सम्मेलन के सचिव सचिव कमल झुनझुनवाला ने आने वाले हर आगंतुक का अभिनंदन किया।
करीब 20 संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह पहला कार्यक्रम हुआ है जो समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मिलन समारोह की छम-छम के बाद सभी समाज बंधुओं ने मिलन समारोह के उपलक्ष्य में की गई गोठ के स्वादिष्ट भोजन का लुप्त उठाया। वहीं कुंज बिहारी अजमेरा एवं महेश चाचान ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें