सोयल खेतान, रोहा
रोहा के विधायक शशिकांत दास ने भाजपा का दामन थामने के पस्चात रोहा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। वर्ष 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दल से उम्मीदवारी प्राप्त कर चुनाव में विजयी हो विधायक हुवे शशीकांत दास ने गत 5 वर्ष डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन भाजपा सरकार का समर्थन करते आ रहे थे और आज गुवाहाटी वाजपेयी भवन में अन्य 2 विधायकों के साथ औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हुवे और भाजपा में शामिल होने के पस्चात रोहा पहुंचने पर रोहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहा और जागीरोड समष्टि के सीमावर्ती ठेकेरागुडी से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुलाम गमछा उढाकर भव्य स्वागत करने के साथ ही ढोल नगाडों, बैंड बजाते नृत्य करते हुवे एक विशाल वाईक रैली के जरिए समदल निकाल राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुवे रोहा नतुनचारिआली और पुरानीचारिआली से होते हुवे रोहा डिमौ चारिआली स्थित विधायक के निवास स्थान तक ले जाया गये। साथ ही रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्त क्षेत्र हिमंत विश्व शर्मा, पीयूष हाजरीका, शशीकांत दास जिंदावाद के नारेबाजी से गुंजायमान कर दिया। विधायक शशिकांत दास ने पत्रकारों के समक्ष खुशी जाहीर करते हुवे मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की वर्ष 2026 विस चुनाव में हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन भाजपा सरकार ही होगी। साथ ही विधायक शशिकांत दास ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुवे कहा की रोहा में भाजपा की नींव काफी मजबूत है और पत्रकारों द्वारा टिकट के संपर्क में पुछे गये प्रश्न के उतर में विधायक ने कहा की भाजपा दल निर्णय लेगी और मेरा विश्वास है की दल सही निर्णय लेगी।दल जिसे भी उम्मीदवार देगी हम उनका समर्थन कर भाजपा को विजयी कराएंगें।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें