पूजा माहेश्वरी
नगांव, नगांव खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित चालू वर्ष का पांचवां ‘बजरंग लाल नाहाटा स्मृति खेल सप्ताह’ शनिवार से नुरुल अमीन स्टेडियम में प्रारंभ हो गया है। इस खेल सप्ताह में कुल नौ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, कैरम और कबड्डी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि संघ के 12 इवेंट्स में शामिल फुटबॉल प्रतियोगिता पहले ही संपन्न हो चुकी है, जबकि इस बार तैराकी प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम इस प्रकार है ,20-21 मार्च को टेबल टेनिस, 21-22 मार्च को बैडमिंटन, 22-23 मार्च को कबड्डी और कैरम, 23-24 मार्च को हॉकी, 23, 24 और 25 मार्च को बास्केटबॉल और वॉलीबॉल, 25-26 मार्च को एथलेटिक्स तथा 27-28 मार्च को जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिताएं (दोनों वर्गों में) आयोजित होंगी।
आज आयोजित बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में त्रिनयन समूह और सूर्योदय ने संयुक्त रूप से खिताब जीता, जबकि नगांव टाउन क्लब दूसरे स्थान पर और अम्लान समूह तीसरे स्थान पर रहा।
शुक्रवार को संध्या आयोजित उद्घाटन समारोह में खेल संघ के सचिव तपन दास ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि संयुक्त सचिव उज्ज्वल बरुआ ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार बोरा ने बजरंग लाल नाहाटा के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। समारोह में बजरंग लाल नाहाटा के पुत्र प्रेम नाहाटा के परिवार के सदस्य तथा नगांव खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें