सोयल खेतान, रोहा
61 नंबर रोहा विधानसभा समष्टि कांग्रेस उम्मीदवार उत्पल वनिया ने माँ वशुंधरी थान में मथा टेक नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही कहा की जनता अपने संतान को विजयी बनायेगी।
आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर 126 विधानसभा समष्टि में चुनावी सभी राजनैतिक दलों में चुनावी सरगर्मीया तीव्र होने के क्रम में 61 नंबर रोहा विधानसभा समष्टि कांग्रेस उम्मीदवार उत्पल वनिया ने आज अपने समर्थकों के नौगांव जिला आयुक्त कार्यालय पहुंच नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे कहा की मैं नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले चापरमुख गसपाडा स्थित माँ वशुंधरी थान में मथा टेक माँ का आशिर्वाद ले मनोनयन पत्र दाखिल किया हुं।साथ ही उत्पल वनिया ने कहा की रोहा की विभिन्न समस्या है जिसे समाधान कराना होगा,साथ ही कहा की ईसबार जनता अपने आप के लिए चुनाव लडेगी और जनता अपने संतान को विजयी कराएगी और साथ ही अपने हजारों कांग्रेस कर्मी और समर्थकों को लेकर रोहा क्रीड़ा संघ खेल मैदान से उत्पल वनिया ने निकाली विशाल चुनावी रैली रोहा के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी और समर्थकों ने समस्त क्षेत्र कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, गौरव गोगोई जिंदावाद से गुंजायमान कर दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें