अग्रवाल युवा परिषद ,नगांव द्वारा दन्त चिकित्सा का निशुल्क आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अग्रवाल युवा परिषद ,नगांव द्वारा दन्त चिकित्सा का निशुल्क आयोजन किया

 


पूजा माहेश्वरी

नगांव, अग्रवाल युवा परिषद, नगांव द्वारा दिनांक 22 मार्च (रविवार) को अग्रसेन भवन में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक “गुरुकुल डेंटल चेक-अप कैंप” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस शिविर का संचालन डॉ. जयश्री पाठक (BDS, MPH) के मार्गदर्शन में किया गया, जिनके द्वारा बच्चों का विस्तृत दंत परीक्षण किया गया तथा उन्हें मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।

शिविर के उपरांत एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉ. जयश्री पाठक को गुरुकुल संयोजक सुश्री चंचल जाजोदिया द्वारा सम्मानित किया गया। डेंटल असिस्टेंट श्री धनकुमार दास को अग्रवाल सभा नगांव के सचिव श्री सुनील आलमपुरिया द्वारा तथा डेंटल असिस्टेंट श्री धुर्वा नारायण राजखोवा को परिषद के अध्यक्ष श्री बिन्नी अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया एवं निःशुल्क दंत परामर्श का लाभ उठाया। यह शिविर सभी के लिए खुला था, जिससे गुरुकुल के विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य बच्चों ने भी इस स्वास्थ्य पहल का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में परिषद के सचिव श्री राहुल भजनका एवं कोषाध्यक्ष सुश्री मुस्कान जाजोदिया द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें